आदरणीय महोदय/महोदया
सादर अभिवादन
वेबसाइट का सबसे पहला बटन अबाउट शीर्षक से प्रदर्शित किया गया है। जैसा इसके नाम से स्पष्ट है कि इस बटन को क्लिक करने पर आपको -
हमारी वेबसाइट के बारे में
हमारी टीम के बारे में
तथा हमारे टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल कंटेंट के विषय में जानकारी प्राप्त होगी।
इस जानकारी को कुल 15 फोल्डर में विभाजित किया गया है।
इन 15 फोल्डर के अंदर भी आवश्यकता अनुसार सब फोल्डर बनाए गए हैं।
यहां हम अबाउट के 15 फोल्डर की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। जानकारी इस प्रकार है -
- वेबसाइट : इस फोल्डर में वेबसाइट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। जैसे -
वेबसाइट के वेब डिजाइनर
वेब डेवलपर कौन हैं?
वेबसाइट के मुख्य एडिटर-एडमिन कौन हैं?
वेबसाइट के एडमिन-एडिटर कौन हैं?
इसी फोल्डर की सामग्री में यह भी बताया गया है कि इस वेबसाइट का उद्देश्य क्या है?
और उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए इस वेबसाइट में किस प्रकार की सामग्री संधारित की गई है?
- अबाउट : इस फोल्डर में वेबसाइट से प्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हुए पदाधिकारी तथा सदस्यों एवं व्यक्तियों की जानकारी दी गई है।
- चीफ एडमिन : इस फोल्डर में वेबसाइट के मुख्य एडमिन का विस्तृत परिचय दिया गया है।
- एडमिन पैनल : एडमिन पैनल शीर्षक के फोल्डर में आप इस वेबसाइट के एडमिन पैनल का विस्तार से परिचय प्राप्त कर सकते हैं।
- चीफ एडिटर : इस फोल्डर में वेबसाइट के मुख्य संपादक का विस्तृत परिचय देखने को मिलेगा।
- एडिटर पैनल : यह फोल्डर आपको एडिटर पैनल के सभी सदस्यों का विस्तृत परिचय प्रदान करेगा।
- वेबसाइट मेंबर्स : यह फोल्डर वेबसाइट के सभी सदस्यों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
- वेबसाइट विजिटर्स : यह फोल्डर अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वेबसाइट के इस फोल्डर में वेबसाइट पर विजिट करने वाले सभी आगंतुकों की सामान्य जानकारी संधारित रहेगी।
- साहित्यकार : यह फोल्डर साहित्यकारों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा।
- पत्रकार : इस फोल्डर में पत्रकारों के विषय में जानकारी संधारित की गयी है।
- सामाजिक कार्यकर्ता : यह फोल्डर सामाजिक कार्यकर्ताओं का सामान्य परिचय संधारित करने के लिए बनाया गया है।
- ज्योतिषी : इस फोल्डर की सामग्री ज्योतिषियों के परिचय से परिपूर्ण होगी।
- विशिष्ट व्यक्ति : इस फोल्डर में विशिष्ट व्यक्तियों के संबंध में सामान्य जानकारी का प्रदर्शन होगा।
- मित्र मंडली : यह फोल्डर सभी मित्रों का संक्षिप्त परिचय सहेज कर रखेगा।
- विविध : इस फोल्डर में ऐसी सामग्री संधारित रहेगी जो अबाउट बटन के अंतर्गत बनाए गए 14 फोल्डर में देखने को नहीं मिलती। आवश्यकता अनुसार सामग्री की उपयोगिता और उसके महत्व को देखते हुए इन फोल्डर की संख्या में बढ़ोतरी भी की जा सकती है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उपरोक्तानुसार फोल्डर के सब फोल्डर भी बनाए जाऍंगे जो फोल्डर को क्लिक करने पर आपकी आवश्यकता अनुसार देखे जा सकते हैं।
आदर सहित
डॉ देवेन्द्र तोमर
मुख्य एडमिन-एडिटर
वेबसाइट -Duniyadrdevendratomar.com