आदरणीय महोदय/महोदया
सादर अभिवादन
किसी भी वेबसाइट का सुव्यवस्थित संचालन किसी एक एडमिन द्वारा संपूर्णता के साथ नहीं किया जा सकता। वेबसाइट के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए चीफ एडमिन को सहयोगी एडमिंस की आवश्यकता होती होती ही है। ऐसी स्थिति में इस वेबसाइट के के लिए पृथक से एक एडमिन पैनल का मनोनयन किया गया है। इस वेबसाइट के एडमिन पैनल में अभी प्रथम चरण में चार एडमिन मनोनीत किए गए हैं जिनके नाम और जिनका परिचय इस प्रकार है -
- डॉ आर कल्पना : चेन्नई तमिलनाडु में निवासरत डॉ आर कल्पना हिंदी साहित्य में एम ए पीएचडी तथा चिकित्सा में एम डी हैं। सोशल मीडिया पर अत्यंत सक्रिय होकर अनेक ग्रुप में बतौर एडमिन कार्य करने का अनुभव रखती हैं।
- श्रीमती सुधा शर्मा : मुंबई महाराष्ट्र में निवासरत श्रीमती सुधा शर्मा इंटर कॉलेज रामपुर उत्तर प्रदेश के प्राचार्य पद से सेवानिवृत हैं। आप कवयित्री एवं लेखिका हैं। आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और कई ग्रुप में एडमिन की भूमिका का निर्वहन कर रही हैं।
- डॉ मधुबाला सिन्हा : डॉ मधुबाला सिन्हा मोतिहारी बिहार में निवासरत हैं। आप इंटर कॉलेज से भोजपुरी प्रवक्ता के रूप में सेवानिवृत्त हैं। आप हिंदी भोजपुरी की वरिष्ठ रचनाकार हैं। आपकी अनेक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। आप अनेक पुरस्कार और सम्मान ग्रहण कर चुकी हैं। आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और कई ग्रुप में एडमिन हैं।
- श्रीमती संस्कृति राठौड़ :श्रीमती संस्कृति राठौड़ इंदौर मध्य प्रदेश में निवास कर रही हैं। आप लंबे समय से एनजीओ सेक्टर से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सेवाऍं दे रही हैं। आप भी इस वेबसाइट में एडमिन की भूमिका का निर्वहन कर रही हैं।
उपरोक्त अनुसार एडमिन पैनल में सभी एडमिंस का परिचय अत्यंत संक्षिप्त परिचय है। आप सभी का विस्तृत परिचय आगे किसी अध्याय में दिया जा रहा है।
इस अध्याय में प्रदर्शित एडमिन पैनल के सदस्यों की संख्या में आगे आने वाले समय में कार्यभार को देखते हुए दायित्व की दृष्टि से बढ़ोतरी की जा सकती है।
आदर सहित
डॉ देवेंद्र तोमर
चीफ एडमिन - एडिटर
वेबसाइट -Duniyadrdevendratomar.com